Convert from PDF

PDF को Word में बदलें

Turn a PDF into an editable Word document.

PDF में लिखी बात बदलनी हो, जैसे बायोडाटा, आवेदन पत्र या रिपोर्ट, तो उसे Word फ़ाइल (.docx) में बदलना सबसे सीधा तरीका है। यह टूल PDF के पैराग्राफ़, हेडिंग, लिस्ट, बोल्ड-इटैलिक टेक्स्ट और फ़ोटो को एक नई Word फ़ाइल में दोबारा बनाता है, जिसे आप अपने डॉक्यूमेंट ऐप में खोलकर बदल सकते हैं।

बदलाव ब्राउज़र में बने कन्वर्टर से होता है, इसलिए PDF कहीं अपलोड नहीं होती। साधारण टेक्स्ट वाले दस्तावेज़ों पर यह अच्छा काम करता है। कई कॉलम, टेबल या भारी डिज़ाइन वाले पेजों में बनी हुई Word फ़ाइल को थोड़ा ठीक करना पड़ सकता है।

PDF को Word में कैसे बदलें

  1. एक PDF चुनें या उसे पेज पर खींचकर छोड़ें।
  2. फ़ोटो नहीं चाहिए तो "Include images" से टिक हटा दें।
  3. "Start each PDF page on a new page" चालू रहने पर हर PDF पेज Word में भी नए पेज से शुरू होता है। लगातार बहता टेक्स्ट चाहिए तो इसे बंद करें।
  4. PDF स्कैन की हुई है तो "Recognise text on scanned pages first (OCR)" पर टिक करें और "Scan language" में Hindi (और ज़रूरत हो तो English) चुनें।
  5. "Convert to Word" बटन दबाएँ और .docx फ़ाइल डाउनलोड करें।

किन PDF पर अच्छा नतीजा मिलता है

  • कंप्यूटर पर टाइप करके बनाई गई PDF, जैसे पत्र, नोटिस, बायोडाटा या रिपोर्ट।
  • हेडिंग, पैराग्राफ़ और लिस्ट वाले सीधे-सादे दस्तावेज़।
  • स्कैन किए गए पन्ने, अगर OCR चालू हो और स्कैन साफ़ हो। ऐसे पेजों से पहचाना गया टेक्स्ट लिया जाता है और स्कैन की तस्वीर छोड़ दी जाती है, ताकि टेक्स्ट एडिट हो सके।
  • कई कॉलम, टेबल या डिज़ाइन वाले पेज भी बदल जाते हैं, पर उनमें बाद में कुछ सुधार करना पड़ सकता है।

हिंदी PDF के लिए ज़रूरी बात

जो PDF यूनिकोड हिंदी फ़ॉन्ट (जैसे Mangal या Noto Sans Devanagari) से बनी है, उसका हिंदी टेक्स्ट आम तौर पर Word में सही आता है। कुछ पुरानी PDF नॉन-यूनिकोड फ़ॉन्ट, जैसे Kruti Dev, से बनी होती हैं। उनमें अक्षर असल में अंग्रेज़ी कोड के रूप में सेव होते हैं, इसलिए Word में टेक्स्ट उलटा-पुलटा दिख सकता है।

ऐसी फ़ाइल के लिए यह तरीका आज़मा सकते हैं: PDF से JPG से पेजों की फ़ोटो बनाएँ, JPG से PDF से उनकी नई PDF बनाएँ, और फिर OCR चालू करके उसे Word में बदलें। इससे टेक्स्ट नए सिरे से पहचाना जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या फ़ॉर्मेटिंग वैसी ही रहेगी?

साधारण दस्तावेज़ों में हेडिंग, पैराग्राफ़, लिस्ट, बोल्ड-इटैलिक, फ़ॉन्ट साइज़ और फ़ोटो आ जाते हैं। जटिल लेआउट, जैसे कई कॉलम या टेबल, हूबहू नहीं बनते और उन्हें थोड़ा ठीक करना पड़ सकता है।

स्कैन की गई PDF को Word में कैसे बदलें?

"Recognise text on scanned pages first (OCR)" पर टिक करें और सही भाषा चुनें। जिन पेजों पर पहले से टेक्स्ट है, उन्हें छोड़ दिया जाता है। हर स्कैन पेज में कुछ सेकंड लगते हैं, और नतीजा स्कैन की क्वालिटी पर निर्भर करता है।

क्या मेरी फ़ाइल अपलोड होती है?

नहीं। कन्वर्ज़न आपके ब्राउज़र में होता है; PDF और बनी हुई Word फ़ाइल दोनों आपके डिवाइस पर ही रहती हैं।

पासवर्ड वाली PDF को Word में कैसे बदलें?

पहले PDF अनलॉक टूल में अपना जाना हुआ पासवर्ड डालकर लॉक हटाएँ, फिर अनलॉक की गई फ़ाइल को Word में बदलें।

संबंधित टूल