Edit

PDF एडिट करें

Change existing text, or add text, images, links and shapes.

PDF में कोई नाम, तारीख या रकम गलत छप गई हो, या कहीं नोट, फ़ोटो या हाइलाइट जोड़ना हो, तो यह एडिटर काम आता है। पहले से लिखी लाइन पर क्लिक करके उसे दोबारा लिखें, या पेज पर नया टेक्स्ट, फ़ोटो, लिंक, तीर और आकृतियाँ जोड़ें।

एडिटिंग आपके ब्राउज़र में होती है और PDF किसी सर्वर पर नहीं जाती। नया टेक्स्ट हिंदी में भी लिखा जा सकता है।

PDF कैसे एडिट करें

  1. वह PDF चुनें जिसे बदलना है।
  2. पहले से लिखा टेक्स्ट बदलने के लिए "Edit text" चुनें, उस लाइन पर क्लिक करें और नया टेक्स्ट लिखें।
  3. नया टेक्स्ट जोड़ने के लिए "Add text" चुनें और पेज पर जहाँ चाहें क्लिक करें। साइड पैनल में फ़ॉन्ट, साइज़, रंग, बोल्ड-इटैलिक और अलाइनमेंट बदलें।
  4. फ़ोटो के लिए "Choose an image…" और आकृतियों के लिए "Rectangle", "Ellipse", "Line", "Arrow", "Draw" या "Highlight" इस्तेमाल करें।
  5. गलती हो जाए तो Ctrl+Z से वापस लें। सब ठीक हो जाए तो "Save changes" दबाएँ और नई PDF डाउनलोड करें।

एडिटर में क्या-क्या है

  • "Edit text": पहले से छपी लाइन को उसी जगह दोबारा लिखें।
  • "Add text": पेज पर कहीं भी नया टेक्स्ट, हिंदी या अंग्रेज़ी में।
  • "Image" और "Symbols & emoji": फ़ोटो, लोगो, ✓ जैसे निशान या इमोजी लगाएँ।
  • "Highlight" और "White-out": ज़रूरी हिस्से को रंग से उभारें, या किसी हिस्से को सफ़ेद रंग से ढकें।
  • "Link": किसी वेबसाइट, ईमेल पते या PDF के किसी पेज का लिंक जोड़ें।
  • "Rectangle", "Ellipse", "Line", "Arrow" और "Draw": आकृतियाँ, तीर और हाथ से बने निशान।

ध्यान रखने वाली बातें

"Edit text" उन पेजों पर काम करता है जिनमें टाइप किया हुआ असली टेक्स्ट है। बदली गई लाइन मिलते-जुलते फ़ॉन्ट में लिखी जाती है, इसलिए वह मूल फ़ॉन्ट से थोड़ी अलग दिख सकती है। अगर कोई पुरानी लाइन पेज से हटाई नहीं जा सकी, तो उसे पीछे के रंग से ढक दिया जाता है और टूल यह बता देता है।

"White-out" सिर्फ़ ऊपर से ढकता है, नीचे का टेक्स्ट फ़ाइल में बना रह सकता है। खाता नंबर या पता जैसी जानकारी सच में हटानी हो, तो Redact टूल इस्तेमाल करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मैं PDF का पहले से लिखा टेक्स्ट बदल सकता हूँ?

हाँ, "Edit text" से। लाइन पर क्लिक करें और नया टेक्स्ट लिखें। यह कंप्यूटर पर बनी PDF पर काम करता है, स्कैन की गई तस्वीर वाले पेजों पर नहीं।

क्या PDF में हिंदी में लिख सकते हैं?

हाँ। "Add text" से हिंदी टेक्स्ट लिखें। ज़रूरी हिंदी फ़ॉन्ट टूल में ही शामिल है, इसलिए आपके कंप्यूटर में अलग से फ़ॉन्ट होना ज़रूरी नहीं।

स्कैन की गई PDF में बदलाव कैसे करें?

स्कैन में अक्षर तस्वीर का हिस्सा होते हैं, इसलिए वहाँ पुराने हिस्से को "White-out" से ढकें और "Add text" से ऊपर नया टेक्स्ट लिखें। पूरा टेक्स्ट एडिट करना हो, तो OCR चालू करके PDF से Word में बदलें।

क्या एडिट करते समय PDF अपलोड होती है?

नहीं। पूरी एडिटिंग आपके ब्राउज़र में होती है और फ़ाइल आपके डिवाइस पर ही रहती है।

संबंधित टूल